Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया पहुंचे, राजधानी अबुजा में भव्य स्वागत, सौंपी गई 'शहर की चाबी'

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत बनाए।

17 Nov 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया पहुंचे, राजधानी अबुजा में भव्य स्वागत, सौंपी गई 'शहर की चाबी'

अबुजा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागात हुआ। नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और सम्मान के प्रतीक अबुजा 'शहर की चाबी' प्रधानमंत्री को भेंट की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि मेरी कामना है कि यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और मजबूत बनाए।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया के अबुजा शहर पहुंचे। जहां मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी भरा स्वागत किया। 17 सालों में नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने प्रधानमंत्री मोदी के अबुजा एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां के भारतीय मूल के नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी भरा स्वागत किया। बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जो तिरंगा हाथ में थामे ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। मोदी ने सभी का अभिनंदन स्वीकार किया।

इससे पहले नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू ने भी एक्स पोस्ट कर लिया- मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाइजीरिया की पहली यात्रा पर स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं, जो 2007 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की हमारे प्यारे देश की पहली यात्रा भी है। हमारी द्विपक्षीय चर्चाओं में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को नई दिल्ली से तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए। वे 17 नवंबर से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी 18 से 19 नवंबर तक होने वाले 19वें जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील जाएंगे। तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मोदी गुयाना जाएंगे, जहां वे पांच दशकों में देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे और 185 साल पहले गुयाना में प्रवास करने वाले भारतीय प्रवासियों को श्रद्धांजलि देंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया पहुंचे, राजधानी अबुजा म
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि मेरी कामना है कि यह यात्रा हम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News